Saturday, September 7, 2019

T20 रैंकिंग: 'हैटट्रिक मैन' मलिंगा ने लगाई 20 स्थानों की छलांग

पल्लीकल (श्रीलंका)न्यू जीलैंड के खिलाफ हैटट्रिक सहित चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह गेंदबाजों की सूची में 20 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मलिंगा इससे पहले वनडे में भी चार गेंदों पर लगातार चार विकेट ले चुके हैं। अब वह टी-20 और वनडे में चार गेंदों पर लगातार चार विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मलिंगा ने शुक्रवार को न्यू जीलैंड के साथ खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में चार ओवर में एक मेडन सहित छह रन देकर पांच विकेट चटकाए। देखें: उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने न्यू जीलैंड को 37 रनों से करारी शिकस्त दी। मलिंगा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। टी-20 रैंकिंग में मलिंगा के अलावा अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं। न्यू जीलैंड के मिशेल सेंटनर छह पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव आठवें पायदान पर बरकरार है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZI3ejw
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support