नई दिल्ली श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज ने न्यू जीलैंड के खिलाफ लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट झटक लिए। उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर कॉलिन मनरो (12), हामिश रदरफॉर्ड (0), कोलिन डि ग्रैंडहोम (0) और रोस टेलर (0) को आउट किया। मलिंगा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरी बार लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लिए हैं। इससे पहले उन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 4 गेंद में 4 विकेट झटके थे। ऐसा करने वाले वह इकलौते गेंदबाज हैं। मलिंगा के नाम 5 हैटट्रिकरेकॉर्ड पर नजर डालें तो मलिंगा के नाम अब इंटरनैशनल क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा 5 हैटट्रिक दर्ज हो गई है। उन्होंने 3 हैटट्रिक वनडे, जबकि 2 हैटट्रिक टी20 इंटरनैशनल में लिया है। उनके बाद दूसरा नंबर पाकिस्तान के वसीम अकरम का आता है। उनके नाम 4 बार (2 टेस्ट और 2 वनडे) हैटट्रिक है। यहीं, नहीं वह टी-20 इंटरनैशनल में 100 विकेट ेने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले मैच में मिशेल सेंटेनर और टोड एस्टल की शानदार गेंदबाजी से न्यू जीलैंड ने श्रीलंका की पारी को आठ विकेट पर 125 रन पर रोक दिया। सेंटेनर और लेग स्पिनर एस्टल दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए। सेंटेनर ने चार ओवर में एक मेडन सहित 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि एस्टल ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंका की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही। सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका (30), विकेटकीपर निरोशन डिक्वेला (24) और लाहिरु मधुशनका (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZERnCw






0 comments:
Post a Comment