नई दिल्लीकप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर सीरीज 2-0 से जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन व कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने सात विकेट से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बनाई थी। हालांकि, फैन्स के लिए एक बैड न्यूज यह है कि यहां मैच के दौरान बारिश आ सकती है। पिच और मौसमसीरीज में बारिश एक बार फिर विलेन साबित हो सकती है। वेदर रिपोर्ट की मानें तो यहां बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर कभी तेज और कभी धीमी बारिश होने की पूरी आशंका है। खासकर रात में। यह मैच भी रात में ही होना है। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। यहां कि पिच पर बाउंस और गति दोनों देखने को मिलते हैं, जिससे गेंद बल्लेबाज तक अच्छी तरह से पहुंचती है। गेंद में ज्यादा मूवमेंट नहीं होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए यहां बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है। पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग्स
- भारत 3
- साउथ अफ्रीका 5
- कुल मैच 14
- भारत जीता 9
- साउथ अफ्रीका जीता 5
- 2 टी20 मैच जीते हैं भारत ने बेंगलुरु में और इतने ही मैच उसने गंवाए हैं इस मैदान पर
- 3 बार जूनियर डाला ने रोहित शर्मा को आउट किया है। दोनों कुल 7 मैच में आमने-सामने हुए हैं
- 4 रन बनाते ही शिखर धवन टी20 इंटरनैशनल में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसे करने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M5KiSc






0 comments:
Post a Comment