नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 72 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है।विराट टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बुधवार को पीसीए स्टेडियम, मोहाली में खेले गए मुकाबले को कोहली की पारी की मदद से भारत ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। भारत के सामने 150 रनों का लक्ष्य था जो उसने 19 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोहली ने अपने हमवतन को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने इस मैच में 12 रन बनाए। कोहली के नाम अब 71 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 2441 रन हो गए हैं वहीं रोहित ने 97 मैचों में 2434 रन बनाए हैं। तीसरे पायदान पर न्यू जीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम है जिन्होंने 78 मैचों में 2283 रन बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान के शोएब मलिक ने 111 मैचों में 2263 रन बनाए हैं।
कोहली ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर में 22 अर्धशतक लगाए हैं हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस प्रारूप में वह कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। रोहित शर्मा ने इस प्रारूप में सबसे ज्यादा चार शतक लगाए हैं। उनके बल्ले से 17 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं मार्टिन गप्टिल ने 2 शतक लगाए हैं।
| बल्लेबाज | मैच | रन | औसत | उच्चतम | 100s | 50s |
| विराट कोहली | 71 | 2441 | 50.85 | 90* | 0 | 22 |
| रोहित शर्मा | 97 | 2434 | 32.45 | 118 | 4 | 17 |
| मार्टिन गप्टिल | 78 | 2283 | 33.57 | 105 | 2 | 14 |
| शोएब मलिक | 111 | 2263 | 30.58 | 75 | 0 | 7 |
| ब्रेंडन मैकलम | 71 | 2140 | 35.66 | 123 | 2 | 13 |
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30hWetf






0 comments:
Post a Comment