Monday, September 23, 2019

T20I: डेविड मिलर ने पूरी की कैचों की हाफ सेंचुरी

बेंगलुरुदक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की बराबरी कर ली है। मिलर ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में हार्दिक पंड्या का कैच पकड़ अपने 50 कैच पूरे किए। उन्होंने 72 मैचों में इतने कैच पकड़े हैं। वहीं मलिक ने 111 मैचों में इतने कैच पकड़े थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने की सूची में तीसरा नाम मिलर के हमवतन एबी डि विलियर्स का है। डि विलियर्स के हिस्से 44 कैच हैं। उनके बाद न्यू जीलैंड के रॉस टेलर (44) और फिर सुरेश रैना (42) का नंबर है। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा टी-20 मैच में नौ विकेट से जीत सीरीज का अंत 1-1 से बराबरी पर किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LIQDUv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support