मोहाली भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच मोहाली में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद दोनों टीमें यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगी। देखें, भारतीय टीम वेस्ट इंडीज दौरे के शानदार समापन के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। भारत ने वेस्ट इंडीज दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी-20 में क्लीन स्वीप किया था। विराट की कप्तानी में भारत ने विंडीज को हर फॉर्मेट में एकतरफा मात दी थी और अब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी यही करना चाहेगी। प्लेइंग-XI भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और वॉशिंगटन सुंदर साउथ अफ्रीका- क्विंटन डि कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, तेंबा बावुमा, वैन डर डुसेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, फेहलुकवायो, कागिसो रबाडा, जॉर्न फॉरटुइन, एनरिक नोर्तजे और तबरेज शम्सी
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NmaRp6






0 comments:
Post a Comment