सूरतभारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमाह रॉड्रिगेज 18 अक्टूबर से आठ दिसंबर के बीच होने वाले महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में हिस्सा नहीं लेंगी। डब्ल्यूबीबीएल और भारतीय टीम के वेस्ट इंडीज दौरे के एकसाथ आयोजित होने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों को डब्ल्यूबीबीएल के अंतिम कुछ मैचों में ही खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम महीने भर लंबे दौर के लिए 23 अक्टूबर को वेस्ट इंडीज रवाना हो सकती है। बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने कहा, ‘बीसीसीआई हमारी किसी भी महिला खिलाड़ी को विदेशी लीगों में हिस्सा लेने से नहीं रोकता है, लेकिन उनके विदेशी टूर्नमेंट में भाग लेने से राष्ट्रीय टीम को लिए उनके कर्तव्यों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इस मामले में एक अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जानी है, जिसके कारण यह हमारी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर होगी।’ भारतीय टीम फिलहाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। आखिरी मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। अगले साल भारत को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलनी है। यह दौरान टी-20 विश्व कप से पहले 31 जनवरी से 12 फरवरी तक खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2m4CM0W






0 comments:
Post a Comment