लंदनऑस्ट्रेलिया के और जुलाई में होने वाली ‘द हंड्रेड लीग’ के शुरुआती ड्राफ्ट में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। स्मिथ और वॉर्नर की रिजर्व कीमत 125000 पाउंड (करीब 1.14 करोड़) है। ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क, वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल , श्रीलंका के पेसर लसिथ मलिंगा और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी इसी श्रेणी में हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और न्यू जीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट को एक लाख पाउंड (करीब 91 लाख) की रिजर्व राशि के वर्ग में रखा गया है। पहली नीलामी रविवार को होगी। पढ़ें, पुरुष वर्ग में 239 विदेशी खिलाड़ियों समेत 570 खिलाड़ी शामिल होंगे। आठ टीमें 100 गेंद के पहले टूर्नमेंट में हिस्सा लेंगी जो 17 जुलाई से 16 अगस्त के बीच खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33yqwFU






0 comments:
Post a Comment