नई दिल्ली एशेज सीरीज से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तो उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से में पहला स्थान भी हासिल कर लिया। स्मिथ से पहले यहां विराट कोहली लगातार 13 महीनों से नंबर 1 पर काबिज थे। मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में विराट 936 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं और वह यहां पहले स्थान पर काबिज स्टीव स्मिथ से मात्र 1 अंक पीछे हैं। अब एक बार फिर विराट की निगाह नंबर 1 पोजिशन पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा सीरीज में उनका बल्ला रंग में है। पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में विराट ने नाबाद 254 रन की पारी खेलकर टेस्ट रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान के अंतर का फासला बहुत कम कर दिया है। अब विराट स्मिथ से सिर्फ 1 अंक पीछे हैं और रांची टेस्ट में वह एक और शानदार पारी खेलकर वापस पहला स्थान हासिल करना चाहेंगे। 254 रन की पारी खेलने वाले विराट के टेस्ट करियर का यह 7वां दोहरा शतक था। विराट की अगुआई में टीम इंडिया में साउथ अफ्रीका का 3-0 से सफाया करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी तो विराट यहां अपने बल्ले से एक बार फिर रनों का अंबार लगाना चाहेंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी रन मशीन माने जाते हैं और दोनों में रैंकिंग में टॉप पर बने रहने के यह प्रतिस्पर्धा कड़ी होने की उम्मीद है। कंगारू टीम 21 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी, जिसमें स्मिथ एक बार फिर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आगे निकलने की होड़ लगाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pvd3Qq






0 comments:
Post a Comment