मस्कट ओमान के लेग स्पिनर ने बुधवार को यहां ओमान पेंटांगुलर टी-20 सीरीज में नीदरलैंड्स के खिलाफ हैट्रिक लेने के साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 33 वर्षीय खावर ने दसवें ओवर की पहली तीन गेंदों पर नीदरलैंड्स के बल्लेबाज एजे स्टाल, सीएन एकरमन और आरई वान डेर मेरवे को आउट किया। बाद में खावर ने बीडी ग्लोवर को आउट करके मुकाबले में 3.3 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। देखें स्कोरकार्ड- उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर ओमान ने अपने विरोधियों को 15.3 ओवरों में 94 रनों पर ही रोक दिया और बाद में 15.1 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। खावर की पुरुषों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ली गई दसवीं हैटट्रिक है। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली टी20 इंटरनैशनल में हैटट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ तिकड़ी ली थी। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2owsOXh






0 comments:
Post a Comment