Wednesday, October 2, 2019

हीली ने महिला टी20 में बनाया नया वर्ल्ड रेकॉर्ड

सिडनी ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां नाबाद 148 रन बनाकर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया विश्व रेकॉर्ड बनाया। विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने अपनी पारी में केवल 61 गेंदें खेली तथा 19 चौके और सात छक्के लगाए। हीली ने हमवतन मेग लैनिंग का रेकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इसी साल जुलाई में चेम्सफोर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 132 रन से जीतकर तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हीली की तूफानी पारी और राचेल हेन्स के 41 रन की मदद से दो विकेट पर 226 रन बनाए और अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की। पढ़ें, इसके जवाब में श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 94 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए निकोला कैरी ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nDkqoy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support