वडोदरा भारतीय कप्तान 20 साल से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में आठ विकेट से मिली जीत के साथ मिताली ने यह रेकॉर्ड अपने नाम किया। मिताली ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट खेला था। उन्होंने 50 ओवरों के प्रारूप में 20 साल 105 दिन पूरे कर लिए हैं। वह दो दशक तक वनडे क्रिकेट खेलने वाली इकलौती महिला क्रिकेटर हैं। इसे भी पढ़ें- पुरुष क्रिकेटरों में भी 20 साल से अधिक क्रिकेट सिर्फ सचिन तेंडुलकर (22 साल 91 दिन) , सनथ जयसूर्या (21 साल 184 दिन) और जावेद मियांदाद (20 साल 272 दिन) ने खेला है। इसे भी पढ़ें- मिताली अभी तक 204 वनडे खेल चुकी हैं और यह रेकॉर्ड भी उनके नाम है। इंग्लैंड की चार्लोट एडवडर्स (191), भारत की झूलन गोस्वामी (178) और ऑस्ट्रेलिया की एलेक्स ब्लैकवेल (144) के नाम उनके बाद हैं। मिताली ने भारत के लिए दस टेस्ट और 89 टी20 मैच भी खेले हैं। पिछले महीने उन्होंने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2p8lCAI






0 comments:
Post a Comment