Saturday, October 19, 2019

रांची: घरेलू मैदान पर 3 वर्ष बाद रहाणे शतक के पार

रांचीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट रांची स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन हिटमैन ने तूफानी सेंचुरी जड़ी थी। दूसरे दिन पहले सत्र में ही पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज ने 169 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्का की मदद से टेस्ट करियर की 11वीं सेंचुरी पूरी की। देखा जाए तो वर्ष की यह उनकी दूसरी टेस्ट सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी। देखें- घरेलू मैदान पर 3 वर्ष बाद शतक हालांकि, देखा जाए तो 3 वर्ष बाद उन्होंने घरेलू मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार भारत में शतक अक्टूबर, 2016 में लगाया था, जो न्यू जीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आया था। उन्होंने 188 रन की पारी खेली थी। यह भारतीय मैदान पर उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक भी है। उन्होंने 100वां रन 69वें ओवर की पहली गेंद पर एनरिक को सिंगल लेकर पूरा किया। तीसरे टेस्ट के दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से तय समय से पहले खत्म हुआ तो ओपनर रोहित (नाबाद 117 रन) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 83 रन) क्रीज पर थे। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन की शुरुआत की। रहाणे शतक से 17 रन दूर थे, जिसे उन्होंने बेहद आसानी से बना लिए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 200 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन गिरे थे 3 विकेट उल्लेखनीय है कि भारत ने पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (10), चेतेश्वर पुजारा (0) और कप्तान विराट कोहली (12) के रूप में अपने तीन अहम विकेट खो दिए थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने आखिकार अपना जलवा दिखाया और भारत को शुरुआती झटके देकर उसे कुछ हद तक जूझने पर मजबूर कर दिया। कागिसो रबाडा ने 2 विकेट झटके, जबकि एनरिच ने एक विकेट लिया। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल 19 गेंदों 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पुजारा बगैर खाता खोले पविलियन लौटे। तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा, जो 12 रन के निजी स्कोर पर एनरिच के शिकार हुए। इसके बाद रोहित के साथ रहाणे ने के साथ शानदार बैटिंग करते हुए टीम को संभाल लिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N2tDPY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support