Monday, October 7, 2019

पाक खिलाड़ी शोएब मलिक के 9,000 T20 रन पूरे

गयाना पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी T20 प्रारूप में 9,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। मलिक ने रविवार को कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) में गयाना ऐमजॉन वॉरियर्स के साथ खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया। गयाना ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 30 रनों से मात दे फाइनल में जगह बनाई। मलिक ने 19 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। मलिक के अब 356 टी-20 मैचों में 9,014 रन हो गए हैं। इसके अलावा उनके नाम 142 विकेट भी दर्ज हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा रनों का रेकॉर्ड वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उनके नाम 13,051 रन हैं। न्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम 9,922 रनों के साथ दूसरे और वेस्ट इंडीज के ही कायरन पोलार्ड 9,757 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IvmciJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support