Wednesday, October 23, 2019

गांगुली BCCI के 39वें प्रमुख, जानें अन्य के बारे में

मुंबईपूर्व भारतीय कप्तान ने बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं। गांगुली (47) को यहां बीसीसीआई की आम सभा की अगली बैठक तक अगले 9 महीने के लिए आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का 33 महीने का कार्यकाल भी खत्म हो गया। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘यह आधिकारिक है- सौरभ गांगुली को औपचारिक रूप से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया।’ गांगुली की नियुक्ति को पिछले हफ्ते अंतिम रूप दिया गया। सीओए की नियुक्ति से पहले बोर्ड से जुड़े कुछ नाम एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव बनाया गया है। आइए जानें, कौन कब से कब तक बीसीसीआई प्रमुख की गद्दी पर बैठा... पढ़ें:
  1. आरई ग्रांट गोवन (1928-1933)
  2. सर सिकंदर हयात खान (1933-1935)
  3. नवाब हमीदुल्लाह खान (1935-1937)
  4. महाराजा के एस दिग्विजयसिंहजी (1937-1938)
  5. पी सुब्ररायन (1938-1946)
  6. एंथोनी एस डिमेलो (1946-1951)
  7. जे सी मुखर्जी (1951-1954)
  8. विजयनग्राम के महाराजकुमार (1954-1956)
  9. सरदार एसएस मजीठिया (1956-1958)
  10. आरके पटेल (1958-1960)
  11. एमए चिदंबरम (1960-1963)
  12. महाराजा एफ गायकवाड़ (1963-1966)
  13. जेड आर ईरानी (1966-1969)
  14. एएन घोष (1969-1972)
  15. पीएम रूंगटा (1972-1975)
  16. रामप्रकाश मेहरा (1975-1977)
  17. एम चिन्नास्वामी (1977-1980)
  18. एस के वानखेड़े (1980-1982)
  19. एनकेपी साल्वे (1982-1985)
  20. एस श्रीरामन (1985-1988)
  21. बीएन दत्त (1988-1990)
  22. माधवराव सिंधिया (1990-1993)
  23. आई एस बिंद्रा (1993-1996)
  24. राज सिंह डूंगरपुर (1996-1999)
  25. एसी मुथैया (1999-2001)
  26. जगमोहन डालमिया (2001-2004)
  27. रणबीर सिंह महेंद्र (2004-2005)
  28. शरद पवार (2005-2008)
  29. शशांक मनोहर (2008-2011)
  30. एन श्रीनिवासन (2011-2013)
  31. जगमोहन डालमिया (अंतरिम)(2013-2013)
  32. एन श्रीनिवासन (2013-2014)
  33. शिवलाल यादव (अंतरिम) (2014-2014)
  34. सुनील गावसकर (आईपीएल अंतरिम) (2014-2014)
  35. जगमोहन डालमिया (कार्यालय में निधन) (2015-2015)
  36. शशांक मनोहर (इस्तीफा) (2015-2016)
  37. अनुराग ठाकुर (बर्खास्त) (2016-2017)
  38. सी के खन्ना (अंतरिम) (2017-2019)
  39. सौरभ गांगुली (2019-वर्तमान)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Pby8Kt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support