नई दिल्लीभारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ने मंगलवार को कहा है कि मुंबई के में पेड़ों की कटाई बहुत बुरा है। मुंबई का यह हिस्सा थोड़ा बहुत हरा-भरा है और यहां के तापमान में हल्का अंतर रहता है, इसका कारण आरे कॉलोनी है। रोहित ने मंगलवार को ट्वीट कर पेड़ों की कटाई की मुखालफत की। उन्होंने लिखा, ‘इस खबर में भले ही कुछ ज्यादा क्यों न हो, लेकिन पेड़ों की कटाई काफी बुरी है। मुंबई का यह हिस्सा हरा-भरा रहता है और यहां के तापमान में भी हल्की सी गिरावट रहती है इसका कारण आरे कॉलोनी है। हम कैसे इसे छीन सकते हैं। साथ ही हजारों जानवरों के बारे में मत भूलिए, जिनके पास अब रहने को जगह नहीं होगी।’ बॉम्बे हाईकोर्ट ने चार अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार को पेड़ों को काटने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों की कटाई शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हालांकि आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी और राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 21 अक्टूबर को होने वाली मामले की अगली सुनावई तक यथावत स्थिति बनाए रखे। शीर्ष अदालत ने हालांकि राज्य सरकार के उस बयान को दर्ज कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब आरे में पेड़ नहीं काटे जाएंगे। हालांकि का यूं ट्वीट करना लोगों को पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें खेल पर ध्यान देना चाहिए और इस तरह की विवादास्पद टिप्पणी से बचना चाहिए। एक यूजर ने यह भी कहा कि रोहित के क्रिकेट बैट के लिए भी पेड़ काटे जाते हैं ऐसे में उन्हें क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30TBjc8






0 comments:
Post a Comment