कराचीपाकिस्तान क्रिकेट जगत के एक लोकप्रिय स्थानीय अंपायर का सोमवार को क्लब स्तर के टूर्नमेंट के मैच के दौरान मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लायर्स टूर्नामेंट के दौरान टीएमसी मैदान पर नसीम शेख को मैच के दौरान ही दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फौरन अस्तपताल ले जाया गया। मैच के आयोजक ने बताया, ‘मैच के अंपायरिंग के दौरान वह गिर पड़े। एंबुलेंस में उन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनका निधन हो गया।’ शेख (56 वर्ष) पेशे से कसाई थे लेकिन खेल के प्रति प्यार के कारण वह स्तरीय अंपायर बने।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2B2dbtr






0 comments:
Post a Comment