Thursday, October 3, 2019

लंबे करियर के लिए बुमराह को ऐक्शन में करना होगा जरूरी बदलाव: होल्डिंग

नई दिल्ली अगले करीब दो महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। बुमराह को स्ट्रेस फ्रैक्चर है। क्रिकेट के कई जानकर बुमराह के अजीब ऐक्शन को इसका एक कारण मानते हैं। कई जानकारों का मानना है कि अपने जिस ऐक्शन के चलते बुमराह दुनियाभर के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करते हैं असल में वही उनके शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालता है। हालांकि आशीष नेहरा जैसे कुछ पूर्व तेज गेंदबाजों की नजर में बुमराह की चोट का ऐक्शन से कोई लेना-देना नहीं है पर इस बात को लेकर तो लगभग सभी एकमत हैं कि भारत के इस प्रीमियर फास्ट बोलर का ऐक्शन उनके शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालता है। वेस्ट इंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ने भी जसप्रीत बुमराह को अपने गेंदबाजी ऐक्शन में जरूरी बदलाव करने की सलाह दी है। होल्डिंग ने कहा, 'मैं यह तो नहीं कह पाऊंगा कि बुमराह के ऐक्शन की वजह से उन्हें परेशानी हुई है चूंकि मैं नहीं जानता कि उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर कहां हुआ है लेकिन मैं यह जानता हूं और बुमराह को यह कहना चाहता हूं- अगर उन्हें लंबा करियर चाहिए, उन्हें ऐसा रन-अप और ऐक्शन चाहिए जो उनके पूरे शरीर पर कम स्ट्रेस पड़े।' एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान होल्डिंग ने कहा, 'मैं वही बात दोहराऊंगा जो पिछले एक दशक से कह रहा हूं। आजकल के दौर में काफी क्रिकेट खेला जा रहा है और सभी क्रिकेटर इसी वजह से परेशानी झेल रहे हैं।' हालांकि होल्डिंग ने इस पर टिप्पणी करने से तो इंकार कर दिया कि ऐक्शन की वजह से ही बुमराह को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है लेकिन उन्होंने इतना जरूर किया कि इतने शॉर्ट रन-अप से क्रीज पर सारा जोर लगाने से शरीर पर काफी दबाव पड़ता है। उन्होंने इसके लिए जोफ्रा आर्चर का उदाहरण दिया जिनका स्मूथ रन-अप शरीर पर पड़ने वाले दबाव को समान रूप से बांटता है। इस बीच बुमराह यूके जाकर अपनी चोट के बारे में कई विशेषज्ञों से सलाह लेंगे। उनके दिसंबर में वेस्ट इंडीज के भारत दौरे तक फिट होने की उम्मीद है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2o8WwRY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support