Monday, October 28, 2019

घरेलू प्लेयर्स के लिए भी लाएंगे कॉन्ट्रैक्ट पॉलिसी: गांगुली

कोलकाता बीसीसीआई अध्यक्ष ने सोमवार को संकेत दिया कि जल्दी ही भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए करार व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था से इन क्रिकेटरों को वित्तीय सुरक्षा दी मिल सकेगी। गांगुली ने बतौर दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि घरेलू क्रिकेटरों की वित्तीय स्थिति उनकी प्राथमिकता है और वह मैच फीस में बढ़ोतरी चाहते हैं। सौरभ गांगुली ने कहा कि देश के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की तरह घरेलू क्रिकेटरों के लिए भी भुगतान का सुव्यवस्थित ढांचा होना चाहिए। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, 'हम प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए करार व्यवस्था लेकर आएंगे। हम नई वित्त (उप) समिति को करार व्यवस्था तैयार करने के लिए कहेंगे।' उन्होंने कहा, 'अभी चार पांच दिन ही हुए हैं और बीच में दीपावली की छुट्टी थी। मैं दो सप्ताह में सब कुछ आकलन करूंगा और आगे के बारे में फैसला लूंगा। काफी काम चल रहा है।' फिलहाल एक घरेलू क्रिकेटर को सालाना 25 से 30 लाख रुपये मिलते हैं। हर प्रथम श्रेणी मैच के लिए 35000 प्रतिदिन मिलते हैं। बीसीसीआई को प्रसारण अधिकारों से मिलने वाले सकल राजस्व का 13 प्रतिशत घरेलू क्रिकेटरों में बांटा जाता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Nd3KwA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support