Wednesday, October 2, 2019

सेंचुरी लगाते ही रोहित शर्मा इस खास लिस्ट में शामिल

विशाखापत्तनमटीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने टेस्ट में ओपनर के तौर पर अपनी पहली पारी में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा। ओपनर के तौर पर टेस्ट करियर में यह उनकी पहली सेंचुरी है। देखें, रोहित शर्मा इसी के साथ भारतीय ओपनरों की एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह ओपनर के तौर पर अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले , लोकेश राहुल और युवा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विशाखापत्तनम टेस्ट में चौके से अपनी पारी का आगाज करने वाले रोहित ने चौके से ही 84 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने टेस्ट ओपनर के तौर पर अपनी पहली सेंचुरी के लिए 154 गेंदों का सामना किया जिनमें 10 चौके और 4 छक्के जड़े। पढ़ें, सीमित ओवरों के फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनरों में शुमार रोहित ने टेस्ट करियर में चौथा शतक लगाया। रोहित ने टेस्ट में करीब 2 साल बाद सेंचुरी बनाई है। उन्होंने इससे पहले नवंबर, 2017 में श्री लंका के खिलाफ नागपुर में 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ओपनर के तौर पर टेस्ट पारी में शतक (भारत)
रन खिलाड़ी टीम के खिलाफ कहां कब
187 शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया मोहाली मार्च 2013
110 लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया सिडनी जनवरी 2015
134 पृथ्वी साव वेस्ट इंडीज राजकोट अक्टूबर 2018
115* रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका विशाखापत्तमन अक्टूबर 2019
युवा पृथ्वी साव ने राजकोट में टेस्ट ओपनर के तौर पर अपनी पहली पारी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में 134 रन की पारी खेली थी। लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2015 में उसी की जमीन पर सिडनी में 110 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, धुरंधर शिखर धवन ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2013 में 187 रन की उम्दा पारी टेस्ट ओपनर के तौर पर खेली थी। शिखर उस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच भी रहे थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nLwrbh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support