Monday, October 14, 2019

अब स्टोक्स ने पत्नी को किस करते फोटो शेयर किया

नई दिल्ली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ने अपनी पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ को शादी की दूसरी सालगिरह पर बहुत खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के जरिए अपने जज्बात का इजहार किया है इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी और क्लार की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में स्टोक्स और क्लार एक दूसरे के गले लग रहे हैं और किस कर रहे हैं। स्टोक्स और क्लार ने 14 अक्टूबर 2017 को शादी की थी। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा सा संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- 'शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक हो, जब आप आनंद में हों तो वक्त पंख लगाकर उड़ जाता है। बहुत सारा प्यार।' एक सप्ताह पहले स्टोक्स ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की भी बधाई दी थी। और अब शादी की सालगिरह के मौके पर यह रोमांटिक पोस्ट लिखी है। विवादों में फंसे थे स्टोक्स हाल ही में स्टोक्स पर पत्नी से झगड़ा करने का आरोप लगा था।तस्वीर का हवाला देकर यह भी कहा जा रहा था कि झगड़े के दौरान बेन ने अपनी पत्नी क्लेयर का गला दबा दिया। लेकिन क्लेयर ने इन सब बातों को बकवास करार दिया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें स्टोक्स का हाथ उनकी पत्नी के गले पर है और ऐसा लग रहा है जैसे वह गुस्से में हैं। हालांकि यह तस्वीर पीछे से ली गई जिसमें क्लेयर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोगों ने स्टोक्स की खिंचाई शुरू कर दी। ऐसे में उनकी पत्नी क्लेयर ने ट्वीट करके इसे फर्जी बताया और कहा कि यह उनके प्यार जताने का तरीका है। क्लेयर ने ट्वीट किया था, 'विश्वास नहीं हो रहा कि लोग क्या-क्या बकवास कर सकते हैं। मैं और मेरे बेन प्यार दिखाने के लिए एक दूसरे का चेहरा खींचते हैं। कुछ लोगों ने स्टोरी में ट्विस्ट लाने की कोशिश की। इसके बाद हम मैकडी में भी गए और खूबसूरत पल बिताए।' इसे बेन स्टोक्स ने भी किसिंग इमोजी के साथ रीट्वीट किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33rcXrC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support