दुबईभारत की चोटिल सलामी बल्लेबाज ने आईसीसी महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया है और उनकी जगह न्यू जीलैंड की एमी सैटरवेट नंबर एक बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भाग नहीं ले पाई थीं जिसका उन्हें नुकसान हुआ और वह एक पायदान नीचे दूसरे स्थान पर खिसक गई। मंधाना के 755 अंक हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अभ्यास के दौरान मंधाना के दाएं पांव की उंगलियों पर गेंद लगने से फ्रैक्चर हो गया था। भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीती। अन्य भारतीय बल्लेबाजों में कप्तान मिताली राज सातवें स्थान पर खिसक गई हैं जबकि हरमनप्रीत कौर आगे बढ़कर 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे और पूनम यादव क्रमश: छठे, आठवें और नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों में दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं जबकि शिखा पांडे शीर्ष दस में पहुंच गई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IQIhZh






0 comments:
Post a Comment