Tuesday, October 8, 2019

जहीर खान ने दिया हार्दिक पंड्या को टि्वटर पर मजेदार जवाब

नई दिल्ली मंगलवार को ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। अब जहीर ने भी उसी अंदाज में हार्दिक को जवाब दिया है। जहीर खान ने हार्दिक को उनकी मुबारकबाद के लिए शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया- 'हा हा हा... तुम्हारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद हार्दिक, मेरी बल्लेबाजी कभी तुम्हारे जैसी नहीं हो सकता लेकिन जन्मदिन उतना ही अच्छा था जितना इस मैच में मेरी वह अगली गेंद थी जिसका तुमने सामना किया था।' जहीर ने इसके साथ ही जहीर ने जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी का शुक्रिया अदा किया। सोमवार को बाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया था। जहीर ने एक विडियो शेयर किया है इसमें वह केक काट रहे हैं। इस विडियो में उनके साथ उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी नजर आ रही हैं। हार्दिक ने जहीर को जिस अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी वह कई लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई थी। लोगों ने इसे हार्दिक का बड़बोलापन भी करार दिया था। हार्दिक ने ट्वीट किया था, 'हैपी बर्थडे जैक, उम्मीद है तुमने ऐसा ही किया होगा जैसा मैंने यहां किया है।' हार्दिक ने एक विडियो ट्वीट किया था जिसमें वह एक घरेलू मैच में जहीर खान की गेंद पर छक्का लगा रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MtQpzE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support