Wednesday, October 23, 2019

अभिषेक नायर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया

मुंबईमुंबई के अनुभवी ऑलराउंडर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। नायर ने बुधवार को कहा, ‘मैं अपने क्रिकेट करियर से बिलकुल संतुष्ट हूं... इतने सारे क्रिकेटर मौजूद हैं जो उस स्थिति में पहुंचना चाहते हैं जिस स्थिति में मैं आज हूं। मुझे इतने लंबे समय तक खेलने का मौका मिला, इसके लिए सिर्फ आभार ही जता सकता हूं। बेशक कोई मलाल नहीं है। मैं खुश हूं।’ नायर ने सिर्फ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रेकॉर्ड शानदार रहा। मुश्किल स्थिति से टीम को उबारने के लिए मुंबई के संकटमोचक के रूप में पहचाने जाने वाले 36 साल के नायर ने 103 प्रथम श्रेणी मैचों में से अधिकांश मुंबई की टीम के लिए खेले। पढ़ें, नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 5749 रन बनाए और 173 विकेट भी हासिल किए। नायर ने लगभग डेढ़ दशक के अपने करियर के दौरान घरेलू स्तर की शीर्ष टीमों में शामिल मुंबई को कई मैच जिताए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BBqLUU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support