Thursday, October 3, 2019

... जब रोहित ने मयंक के लिए 'रिस्की रन' लिया

विशाखापत्तनमस्टार बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में 176 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़े। इस दौरान ऐसे मौके भी आए जब दोनों ने सूझबूझ दिखाई और अपने विकेट बचाए। रोहित ने टेस्ट में ओपनर के तौर पर पहली बार खेलते हुए 224 गेंदों पर 176 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके और 6 छक्के जड़े। () ऐसा ही एक मौका तब आया जब इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान मयंक अग्रवाल के रन के लिए रोहित ने अपना विकेट भी खतरे में डाल दिया। तब मयंक अग्रवाल 92 रन बनाकर खेल रहे थे। केशव महाराज की गेंद पर अग्रवाल ने पॉइंट की दिशा में शॉट लगाया जिसे डीप पॉइंट से फील्डर ने थ्रो किया। हालांकि अग्रवाल दूसरा रन लेने के लिए दौड़ पड़े। पढ़ें, तब रोहित ने नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ डाइव लगाकर अपना विकेट बचाया। हालांकि वह इस पर जरा भी नाराज नहीं दिखे और उन्होंने मयंक की तरफ 'थम्सअप' का इशारा किया। इसके बाद कुछ और मौके भी बने, लेकिन दोनों ने सूझबूझ दिखाई। मयंक ने 69वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक विडियो शेयर किया जिसमें रोहित और मयंक के बीच रन लेने के दौरान सूझबूझ नजर आ रही है। दोनों एक-दूसरे की हौसलाअफजाई करते भी दिख रहे हैं। कैप्शन में रोहित शर्मा को 'पर्फेक्ट टीम प्लेयर' लिखा गया है। टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल 10वां मौका है जब भारत के दोनों ओपनरों ने शतक लगाए। इससे पहले पिछले साल बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय पारियां खेली थीं। बता दें कि रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरिशप का रेकॉर्ड बनाया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oKMBlk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support