मुंबईबीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने गुरुवार को चयन समिति की बैठक से इतर यहां कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा से मुलाकात की और उनसे भारतीय क्रिकेट टीम की आगे की योजनाओं पर चर्चा की। यह भी पता चला है कि महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य पर भी बैठक के दौरान चर्चा की गई हालांकि सभी ने इस बैठक को लेकर चुप्पी साधे रखी। कोच रवि शास्त्री बैठक का हिस्सा नहीं थे। यह तय है कि गांगुली अगले महीने ईडन गार्डंस पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान शास्त्री से बात करेंगे। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘अध्यक्ष और सचिव कप्तान और उपकप्तान से मिलना चाहते थे। टीम की योजनाओं को लेकर कुछ चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कुछ सुझाव दिए।’ शाह ने बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक बुलायी थी। बीसीसीआई ने बैठक की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। इस पर लिखा गया है, ‘सीनियर चयनसमिति की दोपहर बाद बैठक में सभी के चेहरों पर खिली मुस्कान। बैठक में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट टीम घोषित की गई।’ रोहित बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे और इसलिए वह बैठक में शामिल हुए। नियमित कप्तान कोहली इन मैचों में विश्राम दिया गया है। वह इसके बाद दो टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Wl77Gh






0 comments:
Post a Comment