रांचीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल तय समय से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी खेल रहा है। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की थी। इससे पहले रविवार को दूसरे दिन का खेल भी दिन के तीसरे सत्र में खराब रोशनी के चलते जल्दी खत्म हो गया था। (देखें, ) फाफ डु प्लेसिस जल्दी लौटेतीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। पारी के छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (1) को उमेश यादव ने बोल्ड कर दिया। उमेश का यह दूसरा विकेट रहा। दूसरे दिन ही गंवाए मेहमानों ने 2 विकेटदूसरे दिन का खेल रुकने तक मेहमान टीम ने 9 रन बनाकर अपने 2 विकेट गंवा दिए। दोनों ही ओपनर टीम को यहां अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। डीन एल्गर (0) को मोहम्मद शमी ने तो वहीं क्विंटन डि कॉक (4) को उमेश यादव ने पविलियन की राह दिखाई। भारत ने बनाए 9 विकेट पर 497 रनभारतीय टीम ने 116.3 ओवर में 9 विकेट पर 497 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। उसके लिए सबसे अधिक ओपनर रोहित शर्मा ने 212 रनों की पारी खेली, जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 115 रन बनाए। इन दोनों के अलावा रविंद्र जडेजा ने 51 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे ने 4 और कागिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके। टीमेंभारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज नदीम, मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एल्गर, तेंबा बावुमा, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), एनरिक नोर्तजे, कागिसो रबाडा, जुबैर हमजा, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, लुंगी गिडी
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BzwkTr






0 comments:
Post a Comment