Thursday, October 17, 2019

करवा चौथ: विराट ने अनुष्का संग रखा व्रत, पोस्ट की तस्वीर

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी करवा चौथ पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उपवास रखा। विराट ने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। गुरुवार को विराट ने ट्विटर पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर किया है। इस फोटो में यह स्टार कपल बहुत ही सुंदर नजर आ रहा है। विराट ने जो किया है वह किसी भी कपल का 'करवा चौथ गोल' हो सकता है। इस तस्वीर के साथ विराट ने कैप्शन दिया है- जो साथ व्रत रखते हैं वह साथ हंसते हैं। अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज के मेरे उपवास के साथी। इस कैप्शन से यही संकेत आ रहा है कि कैप्टन कोहली ने भी अनुष्का के साथ आज उपवास रखा। अन्य स्टार्स ने भी रखा था करवा चौथ विराट के अलावा अन्य कई क्रिकेटर्स ने भी करवा चौथ का व्रत रखा है। इसमें वीरेंदर सहवाग, रोहित शर्मा, इशांत शर्मा और शिखर धवन भी शामिल हैं क्या होता है करवा चौथ करवा चौथ के दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वे सारा दिन कुछ नहीं खाती पीती हैं और रात को चांद निकलने के बाद ही उपवास खोलती हैं। तीसरे टेस्ट में होंगे विराटभारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत ने विशाखापत्तनम और पुणे टेस्ट में जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MpB5Wb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support