Friday, October 4, 2019

धोनी-रोहित से पहले इस मुकाम पर पहुंची हरमनप्रीत

सूरत भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान भारत के लिए 100 T20I मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हरमनप्रीत ने यहां दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी छठे टी-20 मुकाबले के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही यह मील का पत्थर स्थापित किया। हरमनप्रीत के अलावा न्यू जीलैंड की सूजी बेट्स और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 111 मैच खेले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की बिस्माह माहरूफ और वेस्ट इंडीज की स्टेफानी टेलर ने 100-100 मैच खेले हैं। भारत के लिए मिताली राज ने हरमनप्रीत के बाद सबसे अधिक 89 मैच खेले हैं। वह हालांकि टी20 क्रिकेट से अब रिटायर हो चुकी हैं। इस सूची में झूलन गोस्वामी 68 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि वेदा कृष्णमूर्ति ने अब तक 63 मैच खेले हैं। हरमनप्रीत ने पुरुष टीम के लिए सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी और से भी दो मैच अधिक खेले हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Vd4plr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support