Monday, October 14, 2019

कोहली, शास्त्री, रोहित.. किस पर क्या गांगुली इफेक्ट

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष होंगे जिसके लिए उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। नए अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय क्रिकेट में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ विशेष लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। 47 साल के गांगुली निर्विरोध ही बोर्ड के अगले अध्यक्ष बनने को तैयार हैं। नई टीम 23 अक्टूबर को अपने-अपने पद संभालेगी। बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर गांगुली का कार्यकाल 10 महीने का होगा क्योंकि उन्हें सितंबर 2020 के बाद कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा। पढ़ें, रोहित शर्मागांगुली हमेशा से रोहित शर्मा के फैन रहे हैं और सीमित ओवरों में टीम इंडिया के उप-कप्तान की समय-समय पर तारीफ भी करते हैं। वह गांगुली ही हैं जिन्होंने सबसे पहली बार कहा था कि रोहित को टेस्ट में भी ओपनिंग करनी चाहिए। तब टीम मैनेंजमेंट ने हालांकि इसे पाइपलाइन में बताया था लेकिन बाद में रोहित को टेस्ट ओपनिंग मिली और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने खुद को साबित किया। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि रोहित को गांगुली के अध्यक्ष बनने से किसी तरह का फायदा मिलेगा क्योंकि विराट कोहली कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रवि शास्त्रीटीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गांगुली के बीच रिश्तों पर कई मौकों पर बहुत कुछ कहा और लिखा गया लेकिन यह बात है कि दोनों के बीच रिश्ते इतने अच्छे नहीं हैं। माना जा रहा है कि गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से कोच पद पर कोई प्रभाव पड़ेगा लेकिन उनके कोचिंग के तौर-तरीकों और टीम के प्रदर्शन पर कुछ और ईमेल बोर्ड प्रेजिडेंट ऑफिस से आ सकते हैं। हालांकि, एक समय गांगुली खुद ही कोच पद की दौड़ में थे, जो सपना अब शायद ही पूरा हो पाएगा। पढ़ें, महेंद्र सिंह धोनीगांगुली को विराट और रोहित शर्मा का फैन कहा जा सकता है लेकिन यही बात पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर नहीं नजर आती। 'कैप्टन कूल' फिलहाल आराम कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा हो सकता है कि धोनी को उनकी भावी योजनाओं को लेकर कभी बीसीसीआई अध्यक्ष के दफ्तर से कॉल आए। दिलीप वेंगसरकरसाल 2006 में भारतीय क्रिकेट टीम में सौरभ गांगुली की उपयोगिता पर सवाल उठाए जा रहे थे, तब दिलीप वेंगसरकर ने उनका सपॉर्ट किया और साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए उन्हें मौका दिया। गांगुली ने वापसी के बाद उस टेस्ट मैच में नाबाद 51 रन की पारी खेली। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने उस मैच को 123 रन से जीता था। जब किरण मोरे और ग्रेग चैपल चीफ सिलेक्टर-चीफ कोच थे, तब गांगुली को मौका मिलना लगभग खत्म सा लग रहा था लेकिन वेंगसरकर ने उन्हें 2007 वर्ल्ड कप में मौका दिया। अब ऐसा माना जा रहा है कि वेंगसरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बनाए जा सकते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OQlEaT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support