नई दिल्ली चोट के कारण साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आज जाना पहचाना नाम है। लेकिन एक वक्त ऐसा वक्त ऐसा भी था जब इस खिलाड़ी को एक जोड़ी जूते तक खरीदने तक के लिए संघर्ष करना पड़ता था। खुद जसप्रीत बुमराह ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की है। बुधवार को बुमराह ने बताया कि एक वक्त था जब उनके पास सिर्फ एक जोड़ी टीशर्ट और एक जोड़ी जूते हुआ करते थे। भारतीय टीम के स्टार पेसर बनने से पहले इस गेंदबाज ने काफी संघर्ष किया है। वह सिर्फ 5 साल के थे जब उनके पिता का देहांत हो गया था। और उसके बाद उनके परिवार को आर्थिक रूप से भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। 25 वर्षीय बुमराह लोअर बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते टीम से बाहर हैं। उनके दिसंबर में वापसी करने की उम्मीद है। वह फिलहाल लंदन में अपनी चोट का इलाज करवा रहे हैं। उनकी मां दलजीत बुमराह ने भी संघर्ष के उन दिनों को याद किया है। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो साझा किया है जिसमें बुमराह के संघर्ष की कहानी बयान की गई है। इस विडियो में उनकी मां कहती हैं, 'यह (जसप्रीत) पांच साल का था जब मेरे पति का देहांत हो गया था।' इसके बाद बुमराह कहते हैं, 'इसके बाद हम कुछ भी अफोर्ड नहीं कर सकते थे। मेरे पास एक जोड़ी जूते और टी-शर्ट हुआ करते थे। मुझे उस टी-शर्ट को रोज धोना पड़ता था।' बुमराह याद करते हैं, 'बचपन में आप सुना करते थे कि एक दिन लोग आपको देखने आएंगे और आपको चुन लिया जाएगा। मेरे साथ सच में ऐसा हुआ।' बुमराह को मुंबई इंडियंस के टैलंट स्काउट में जॉन राइट ने चुना था। राइड ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली टूर्नमेंट में खेलते देखा था और उसके बाद उन्हें 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला। आज बुमराह वनडे इंटरनैशनल में नंबर एक गेंदबाज हैं। दलजीत कहती हैं, 'जब मैंने पहली बार जसप्रीत को आईपीएल खेलते हुए टीवी पर देखा, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। इसने मुझे आर्थिक और शारीरिक रूप से संघर्ष करते हुए देखा है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IyaW52






0 comments:
Post a Comment