Friday, October 4, 2019

हार्दिक की सर्जरी, फोटो के साथ लिखा भावुक मेसेज

नई दिल्लीटीम इंडिया के पेस ऑलराउंडर की लंदन में सफल सर्जरी हुई है। हार्दिक को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। अब वह कम से कम 5 महीने तक मैदान से बाहर हो सकते हैं। हार्दिक ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए टीम इंडिया में वापसी के बारे में कहा कि वह भी नहीं जानते कि इसके लिए कितना समय लगेगा। पढ़ें, 25 वर्षीय हार्दिक ने शनिवार को सोशल मीडिया एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'सर्जरी सफल रही। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। वापसी में पता नहीं कितना समय लगेगा तब तक, मुझे याद करिए।' इसी के साथ उन्होंने हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए अपनी तस्वीर भी शेयर की। माना जा रहा है कि हार्दिक को वापसी में अब करीब 5 महीने का समय लग सकता है। बड़ौदा एक इस ऑलराउंडर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया। उनके अलावा पेसर जसप्रीत बुमराह भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें यूएई में एशिया कप के दौरान पिछले साल सितंबर में पहली बार चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने जल्दी रिकवर किया और आईपीएल के बाद वर्ल्ड कप-2019 का हिस्सा रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VgPI0U
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support