Tuesday, October 8, 2019

पाक ऐक्ट्रेस वीना मलिक को भज्जी का करारा जवाब

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। हरभजन ने मंगलवार को ऐसा ही कुछ किया। उन्होंने पाकिस्तानी अदाकारा को करारा जवाब देते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच पर कुछ कहने से पहले उन्हें (वीना मलिक) को अपने भाषायी हुनर को मांझ लेना चाहिए। वीना ट्विटर पर द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण का बचाव कर रही थीं। मीरा लिखना चाह रही थीं, 'प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भाषण में शांति की बात की। उन्होंने सच्चाई और उस डर की बात की है जो बेशक कर्फ्यू हटाने के बाद होगा। दुख की बात है कि वहां खून की नदियां बहेंगी। उन्होंने साफ किया कि यह धमकी नहीं बल्कि एक डर है। क्या तुम्हें अंग्रेजी समझ नहीं आती, हरभजन सिंह।' टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन ने इस ट्वीट में स्पेलिंग की गलती को फौरन पकड़ लिया। उन्होंने लिखा surly क्या होता है। ओह अच्छा क्या यह Surely (निश्चित रूप से) है? लो जी देखो ये अंग्रेजी इनकी। आराम करो और अगली बार जब आप अंग्रेजी में कुछ पोस्ट करें तो एक बार पढ़ जरूर लें। हरभजन के इस ट्वीट के बाद नेट पर वीना मलिक की अंग्रेजी की काफी खिंचाई की गई। एक यूजर ने लिखा, 'इन जैसी अंग्रेजी मैंने पंजाब में ठेके से निकलने के बाद लोगों को बोलते हुए देखा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्नाइपर से पंगा न लो, ऐसा घुमाएगा कि घूम जाएगी।' 2010 में वीना भारतीय टेलिविजन शो बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आई थीं। इसके अगले साल वह क्रिकेट वर्ल्ड कप के रिएलटी शो 'बिग टॉस' में राखी सावंत के साथ दिखी थीं। 2012 में वीना ने भारतीय फिल्म में एक आइटम सॉन्ग किया था और 2014 में वह भारत में काम करती रही थीं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AQqXz2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support