Monday, October 14, 2019

गाड़ी चलाकर गुजारा कर रहा है यह पाक क्रिकेटर

लाहौरपाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर फजल सुभान का पिक अप वाहन चलाते हुए विडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए मॉडल को आड़े हाथों लिया है जिसमें देश में क्रिकेट को बदलने की बात कही गई है। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सुभान का एक विडियो वायरल किया है जिसमें यह घरेलू क्रिकेटर अपने संघर्ष की गाथा को बयां कर रहा है। इस विडियो के बाद हफीज ने पीसीबी के नए मॉडल पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। हफीज ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है, ‘बहुत बुरी बात है। इनकी तरह कई और खिलाड़ी परेशान हैं। नए सिस्टम के तहत सिर्फ 200 खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाएगा लेकिन हजारों खिलाड़ी और मैनेजेमेंट स्टाफ के पास नौकरी नहीं है जिसका कारण नया मॉडल है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि बेरोजगार क्रिकेट जगत की जिम्मेदारी कौन लेगा।’ विडियो में सुभान कह रहे हैं, ‘हां, मैं भाड़े के लिए यह पिक अप वाहन चलाता हूं। यह सीजन के हिसाब से किया जाने वाला काम है। कई दिन बहुत काम होता है और कई बार कुछ भी नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए काफी मेहनत की है। डिपार्टमेंटल क्रिकेट से हमें 100,000 का वेतन मिला है, लेकिन जब से डिपार्टमेंट्स बंद हुए हैं हमें 30,000-35,000 का वेतन मिलता है जो जीने के लिए पर्याप्त नहीं है।’ वह कहते हैं, ‘मैं भाग्याशाली हूं कि मेरे पास अभी यह नौकरी है क्योंकि जिस तरह की चीजें हैं उससे किसे पता कि कल मेरे पास यह हो या नहीं। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हमें अपने बच्चों के लिए कुछ करना होगा।’ सुभान ने घरेलू क्रिकेट में 40 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 2,301 रन बनाए हैं। वह लिस्ट-ए में भी 29 मैच खेल चुके हैं और 659 रन बना चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MGDUkl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support