नई दिल्लीभारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है, जिसे देखते ही देखते लाखों फॉलोअर्स ने लाइक किया है। यह विडियो जीप की सफाई का है, जिसे खुद धोनी अंजाम दे रहे हैं। इस काम में उनकी सहायता कर रही हैं बेटी जीवा। निसान जोंगा जीप को हाल ही में धोनी ने अपनी पसंदीदा गाड़ियों के कलेक्शन में शामिल किया था। बता दें कि धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर अपनी फैमिली के साथ गृह नगर रांची में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। पढ़ें- वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनैशनल मैच खेलने वाले माही ने बेटी के साथ वाला विडियो शेयर करते हुए लिखा- छोटी मदद हमेशा काम आती है, खासकर तक जब आपको लगे कि यह बड़ा वाहन है। इस विडियो में जीवा अपने स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में धोनी इसी निसान जोंगा से रांची की सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जीप पहले इंडियन आर्मी के पास थी, लेकिन अब यह धोनी के गैराज की शोभा बढ़ा रही है। देखें- उल्लेखनीय है कि अगस्त में जब वह इंडियन आर्मी में अपनी ड्यूटी दे रहे थे तो उनके घर ग्रैंड चेरोकी आई थी। इस लग्जरी कार की कीमत एक करोड़ रुपये (75 लाख से 1.4 करोड़ रुपये के बीच) बताई जा रही है। धोनी के पास कार और बाइक्स का अच्छा कलेक्शन है। इनमें फरारी 599 जीटीओ, हुमेर एच 2 और जीएमसी सिएरा जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pNUebv






0 comments:
Post a Comment