Tuesday, October 1, 2019

'उतार चढ़ाव चलता है, अश्विन इस टीम का अहम अंग'

नई दिल्ली ऑफ स्पिनर को हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही उतार चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ा हो लेकिन दिग्गज का मानना है कि यह गेंदबाज अब भी राष्ट्रीय टीम का अहम अंग है। अश्विन ने अब तक 65 मैचों में 342 विकेट लिए हैं लेकिन जब उपमहाद्वीप से बाहर खेलने की बात आती है तो तब अंतिम एकादश में उनके बजाय को प्राथमिकता मिलती है। यह 33 वर्षीय गेंदबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में 10 महीने बाद राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलेंगे। 46 वर्षीय तेंडुलकर ने कहा, ‘अश्विन अग्रणी गेंदबाज हैं और उन्होंने केवल गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है। इसलिए मेरा मानना है कि वह इस भारतीय टीम का अहम अंग है और इसमें कोई संदेह नहीं है।’ अश्विन ने अभी तक 65 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 122 पारियों में कुल 342 विकेट लिए हैं। वह पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट मैच खेले थे। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘हर किसी के करियर में उतार चढ़ाव लगे रहते हैं। अश्विन लंबे समय से टीम के साथ हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और निरंतरता दिखाई है। मेरे लिए अश्विन इस भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक हैं।’ 'क्रिकेट रेकॉर्ड के बादशाह' तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को जीत का दावेदार बताया लेकिन साथ ही आगाह किया कि उसके लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर भारत का जीत का दावेदार होगा लेकिन अगर हम यह सोचते हैं कि यह आसान सीरीज होगी तो यह गलती होगी। हां, साउथ अफ्रीका को अगर बराबरी की टक्कर देनी है तो उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nzPjdc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support