लंदन इंग्लैंड के ऑलराउंडर एक तस्वीर की वजह से विवाद में घर गए थे। उनपर आरोप लग रहे थे कि पत्नी से उनका झगड़ा हुआ। तस्वीर का हवाला देकर यह भी कहा जा रहा था कि झगड़े के दौरान बेन ने अपनी पत्नी क्लेयर का गला दबा दिया। लेकिन अब क्लेयर ने सच बता दिया है। उन्होंने कहा कि से सारी बातें बकवास हैं। मामला प्रफेशनल क्रिकेट असोसिएशन अवॉर्ड के समारोह से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें स्टोक्स का हाथ उनकी पत्नी के गले पर है और ऐसा लग रहा है जैसे वह गुस्से में हैं। हालांकि यह तस्वीर पीछे से ली गई जिसमें क्लेयर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोगों ने स्टोक्स की खिंचाई शुरू कर दी। ऐसे में उनकी पत्नी क्लेयर ने ट्वीट करके इसे फर्जी बताया और कहा कि यह उनके प्यार जताने का तरीका है। ट्विटर पर क्लेयर ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा कि लोग क्या-क्या बकवास कर सकते हैं। मैं और मेरे बेन प्यार दिखाने के लिए एक दूसरे का चेहरा खींचते हैं। कुछ लोगों ने स्टोरी में ट्विस्ट लाने की कोशिश की। इसके बाद हम मैकडी में भी गए और खूबसूरत पल बिताए।' इसे बेन स्टोक्स ने भी किसिंग इमोजी के साथ रीट्वीट किया। गौरतलब है कि पिछले साल स्टोक्स नाइट क्लब में हुई मारपीट की घटना के बाद विवाद में आ गए थे। स्टोक्स ने कोर्ट में अपने बयान में कहा था कि वह बेकसूर हैं। इस साल आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड की जीत में स्टोक्स का बड़ा योगदान रहा। हालांकि जब टीम को नाटकीय ढंग से छह रन मिले तो स्कोक्स ने विनम्रता दिखाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंपायर से उन्होंने 4 रन वापस लेने की भी अपील की। न्यू जीलैंड के कप्तान केन ने भी कहा था कि स्टोक्स ने इस बात पर दुख जताया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IAYqBJ






0 comments:
Post a Comment