नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज और दिल्ली के लोकल लड़के इन दिनों दिवाली की छुट्टियों पर अपने घर पर हैं। छुट्टियों के मौके पर जब यहां गब्बर को अपने रिलेटिव्स के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला तो उन्होंने इसे हाथो-हाथ लिया। गब्बर शिखर यहां अपने घर की छत पर ही क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। धवन ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर एक विडियो और दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस विडियो में शिखर अपने रिश्तेदारों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं और 21 सेकंड इस विडियो में भी वह बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस विडियो को पोस्ट करते हुए शिखर ने इसे जो कैप्शन दिया है वह भी मजेदार है। शिखर ने लिखा, 'फैमिली वाली क्रिकेट का मजा ही कुछ और है।' दरअसल यहां शिखर के आउट होने के अंदाज से आप भी फैमिली वाली क्रिकेट का मतलब समझ सकते हैं। दिल्ली में जब तंग जगह पर जब मौज-मस्ती के लिए क्रिकेट खेली जाती है, तो उसके नियम भी और कड़े कर दिए जाते हैं। शिखर यहां गमलों को विकेट मानकर बैटिंग कर रहे हैं और उन्हें करीब पांच फील्डरों ने बैटिंग एरिया और पिच के आसपास ही घेर लिया है। धवन यहां शॉट नहीं खेल सकते और 'वन टिप वनड हैंड' भी यहां आउट है। धवन इसी अंदाज में आउट होते हैं। गेंद उनके बैट से लगने के बाद एक टप्पा खाती है और तभी उसे फिल्डर एक हाथ से पकड़ लेता है। धवन यहां इस निराले अंदाज में अपना विकेट गंवा बैठते हैं। इसके अलावा शिखर धवन ने दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ शिखर ने सभी को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। पहली तस्वीर में वह अपनी बहनों के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में एक महीला हैं, जिसमें शिखर ने उन्हें अपने दिल के सबसे करीब बताया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Wntqec






0 comments:
Post a Comment