रांचीपूर्व कप्तान भले ही पांच साल पहले लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन वह भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रांची में नजर आ सकते हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट शनिवार से जेएससीए स्टेडियम में शुरू होगा। धोनी के मैनेजर और झारखंड टीम में खेल चुके मिहिर दिवाकर ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान इस टेस्ट मैच के पहले दिन स्टेडियम में आ सकते हैं। धोनी इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से टीम से दूर चल रहे हैं। उन्होंने आराम करने की बात कहते हुए विश्व कप के बाद से एक भी सीरीज में हिस्सा नहीं लिया है। पढ़ें, धोनी के बचपन के दोस्त और झारखंड के पूर्व कप्तान मिहिर ने कहा, 'धोनी पक्का इस मैच के पहले दिन स्टेडियम पहुंचेगे। मैं उनके साथ मुंबई में था और वह शनिवार सुबह रांची के लिए रवाना होंगे।' झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नफीस खान ने बताया कि उन्होंने धोनी के परिवार के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा था। जेएससीए के अध्यक्ष नफीस ने कहा, 'हमने उनके परिवार के लिए निमंत्रण भेजा था। यह तो उनका ही स्टेडियम है। उनका स्वागत है।' धोनी अपने हरमू के घर से दो साल पहले अपने फार्महाउस में शिफ्ट हो गए थे जो रांची शहर से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर है। पढ़ें, विश्व कप के बाद से ही धोनी के संन्यास की खबरें जोरों पर हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली कहा था कि वह दो बार के विश्व विजेता कप्तान से उनके भविष्य को लेकर बात करेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pA9qJe






0 comments:
Post a Comment