Thursday, October 17, 2019

भारत की फास्ट बोलिंग पर लारा ने कही बड़ी बात

मुंबईवेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज ने गुरुवार को मौजूदा भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उन्हें अतीत के कैरेबियाई तेज आक्रमण की याद आती है। भारत के , ईशांत शर्मा और ने 2018 में टेस्ट मैचों में 142 विकेट लिए। यह पूछने पर कि इस भारतीय टीम में क्या खास है, लारा ने कहा, ‘भारत का तेज आक्रमण। मैंने उन्हें वेस्ट इंडीज में देखा। बुमराह, शमी, यादव, भुवनेश्वर सभी बेहतरीन तेज गेंदबाज है।’ उन्होंने कहा, ‘ये मुझे अस्सी और नब्बे के दशक की वेस्ट इंडीज टीम की याद दिलाते हैं। टीम की क्षमता का आकलन करने के लिए रिजर्व बेंच की ताकत को आंकना जरूरी है। इसके मायने है कि आपके पास उम्दा आक्रमण है।’ यहां ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज’ के लांच के लिए आए लारा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘वह शानदार कप्तान है। अपने प्रदर्शन के जरिये वह मोर्चे से अगुआई करता है। खेल के सभी पहलुओं में और मैदान से बाहर भी। महेंद्र सिंह धोनी ने नींव रखी और अब कोहली अलग तरीके से टीम को आगे ले जा रहा है।’ लारा ने कहा, ‘भारतीय टीम सही दिशा में जा रही है। खेल से जुड़े सर्वश्रेष्ठ लोग इसके पास है और इसका फायदा मिल रहा है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ITu4e3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support