कराची पीसीबी ने के प्रमुख शम्मी सिल्वा के इस बयान पर निराशा जताई है कि हाल ही में हुए पाकिस्तान दौरे पर कड़े सुरक्षा इंतजामात के कारण उनकी टीम को काफी परेशानी हुई। श्रीलंकाई टीम ने कराची में तीन मैचों की वनडे सीरीज और लाहौर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। वनडे सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद श्रीलंका ने टी20 सीरीज में 3-0 से मेजबान टीम पर जीत दर्ज की। कोलंबो लौटने पर सिल्वा ने मीडिया से कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेटर तीन से चार दिन होटल में बंद रहकर उकता गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्र ने कहा कि उन्होंने सिल्वा के बयान सुनने के बाद श्रीलंका क्रिकेट से नाराजगी जता दी है। सूत्र ने कहा, 'पीसीबी इन बयानों से काफी निराश और आहत है। श्रीलंकाई टीम को आला दर्जे की सुरक्षा उसके बोर्ड के कहने पर ही मुहैया कराई गई थी। हम उनके दौरे को सुविधाजनक भी बनाना चाहते थे।' सूत्र ने कहा कि पीसीबी ने श्रीलंकाई अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों को गोल्फ खेलने के लिए बाहर जाने और शॉपिंग के भी विकल्प दिए गए थे। इसके अलावा उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रमों और डिनर में भी शिरकत की।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IOL70O






0 comments:
Post a Comment