Monday, October 21, 2019

तीन महीने बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में धोनी

रांची भारत ने साउथ अफ्रीका को रांची टेस्ट के चौथे दिन सिर्फ दो ओवरों में हरा दिया। भारतीय टीम जीत से सिर्फ दो विकेट दूर थी जो उसने 12 गेंदों पर हासिल कर लिए। इसके साथ ही भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 132/8 था। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे शाहबाज नदीम ने चौथे दिन के अपने पहले ओवर में बचे हुए दो विकेट लेकर भारत को पारी और 202 रनों से जीत दिला दी। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का पहली बार सीरीज में क्लीनस्वीप किया है। टीम जब जीत के जश्न में डूबी थी तभी एक खास मेहमान ने ड्रेसिंग रूम में जाकर टीम को बधाई दी। यह शख्स कोई और नहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान- थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने धोनी की एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें वह शाहबाज नदीम से बात कर रहे हैं। नदीम भी झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। धोनी ने इस साल इंग्लैंड में हुए वनडे इंटरनैशनल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। उनकी योजनाओं के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बीसीसीआई के होने वाले अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि वह 23 अक्टूबर को पद संभालने के बाद चयन समिति से धोनी के भविष्य के बारे में बात करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33NWH4n
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support