नई दिल्ली (CSK) को उसके होमग्राउंड पर हराना किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल होता है। चेन्नै में का जीत प्रतिशत लगभग 67 है। CSK के होमग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम को 'शेर की मांद' भी कहा जाता है। आखिर क्यों है चेन्नै में CSK को हराना मुश्किल? इस सवाल पर टीम के सुपरस्टार बताते हैं कि दरअसल उनकी टीम होमग्राउंड पर किसी भी मैच से पहले अपने को मौसम के हिसाब से ढालने में ज्यादा समय देती है। रैना इंडिया हैबिटेट सेंटर में नवभारत टाइम्स की ओर से आयोजित सेहत मेला 'आरोग्यम्' के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने बताया, 'चूंकि चेन्नै में उमस भरी गर्मी होती है इसलिए हम दही-चावल खाते हैं। मैच के पहले खूब पानी भी पीते हैं ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। इस तरह पूरी टीम मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर सौ फीसदी तैयार होती है जबकि मेहमान टीमें मौसम के हिसाब से अपने को तैयार नहीं कर पातीं और जल्दी थक जाती हैं।' अपनी सांसों को महसूस कीजिए आरोग्यम् में अपने सेशन के दौरान उमड़ी भीड़ को फिटनेस के टिप्स देते हुए रैना ने कहा कि आजकल लोगों का ज्यादातर समय मोबाइल पर बीत रहा है। उन्हें दिन भर में कुछ समय इससे दूर रहने के उपाय ढूंढने होंगे। लोग यूं ही सांसें लिए जा रहे हैं और जीवन जिए जा रहे हैं। उन्हें कुछ समय ऐसा निकालना होगा जब वह अपनी सांसों को महसूस करें। मेडिटेशन से अपने को शांतचित्त करके तनाव दूर किया जा सकता है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VFXRfa






0 comments:
Post a Comment