Thursday, October 3, 2019

ICC वनडे रैंकिंग्स: विराट-बुमराह टॉप पर कायम

दुबई भारतीय कप्तान और तेज गेंदबाज आईसीसी वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली और उपकप्तान पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर 6 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 7वीं रैंकिंग पर पहुंचे हैं। इस लेफ्ट आर्म फास्ट बोलर ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में 4 विकेट झटके थे। पाकिस्तान के लेफ्ट हैंड ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां को भी दो पायदान का लाभ मिला है और वह 16वें पायदान पर आ गए हैं। हारिस सोहेल भी तीन पायदान का फायदा लेकर 32वीं रैंक पर आ चुके हैं। टीम रैंकिंग में पाकिस्तान छठे और श्रीलंका आठवें स्थान पर हैं। नामीबिया, ओमान और अमेरिका भी वनडे दर्जा मिलने के बाद न्यूनतम 8 क्वॉलिफाइंग मैच खेलकर अब रैंकिंग तालिका में हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Oeg7Lb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support