Tuesday, October 22, 2019

Ind vs SA: एक ओर बाकी कप्तान, दूसरी ओर विराट

रांची भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका का क्लीन स्वीप किया है। भारतीय टीम ने इस पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने खेल हर पहलु में साउथ अफ्रीका को मात दी। विराट सबसे सफलभारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 39 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें भारत ने 14 और साउथ अफ्रीका ने 15 मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का सफलता का दर की कप्तानी में सबसे ज्यादा है। भारत ने कोहली की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 7 में उसे जीत मिली है। यानी उनका जीत का औसत 70 फीसदी रहा है। कमाल की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी करने वाले बाकी सभी भारतीय कप्तानों ने कुल 29 टेस्ट मैचों में से सिर्फ सात में ही जीत हासिल की है। कैसा रहा है भारतीय कप्तानों का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रेकॉर्ड भारत के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों में कप्तानी की है। भारत ने इसमें एक मैच हारा और तीन मैच ड्रॉ रहे। सचिन तेंडुलकर ने 8 मैचों में कप्तानी की, भारत ने इनमें से दो मैच जीते और पांच मुकाबले हारे, एक मैच ड्रॉ रहा। सौरभ गांगुली की कप्तानी में भारत ने चार मैच खेले। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच जीता, एक हारा और दो मुकाबले ड्रॉ रहे। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में तीन मैच खेले, एक मैच भारत जीता और दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले गए 8 मुकाबलों में भारत को तीन में जीत मिली और तीन मुकाबले हारे। दो मुकाबले ड्रॉ रहे।
कप्तान समय मैच जीते हारे ड्रॉ जीत %
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1992-93 4 00 1 3 00
सचिन तेंडुलकर 1996-2000 8 2 5 1 25
सौरभ गांगुली 2001-2004 4 1 1 2 25
राहुल द्रविड़ 2006-2007 3 1 2 0 33.33
अनिल कुंबले 2008-2008 2 0 1 1 00
महेंद्र सिंह धोनी 2008-2013 8 3 3 2 37.50
विराट कोहली 2015-2019 10 7 2 1 70
कोहली निकले स्मिथ से भी आगेकोहली दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ कप्तान भी बन गए हैं। कोहली की साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सातवीं जीत थी। इससे पहले ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 में से छह टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी। इसमें साउथ अफ्रीकी टीम पांच मैच हारी थी और चार मैच ड्रॉ रहे थे। सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शनभारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 203 रनों से जीता था। यह मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया था। सीरीज का दूसरा मैच पुणे में हुआ था जहां भारत को पारी और 137 रनों से जीत मिली थी। रांची में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने पारी और 202 रनों से जीत हासिल की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2W1u7d0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support