विशाखापत्तनमसाउथ अफ्रीका के स्पिनर ने गुरुवार को यहां कहा कि उनके स्पिनरों ने खराब गेंदबाजी नहीं की और यह और की शानदार बल्लेबाजी थी जिसने मैच को मेहमान टीम की पकड़ से दूर कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर महाराज ने 55 ओवर में 189 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। दो अन्य स्पिनरों डेन पीट (19 ओवर में एक विकेट पर 107 रन) और सुनरान मुथुस्वामी (15 ओवर में एक विकेट पर 63 रन) ने एक-एक विकेट चटकाया। महाराज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्होंने खराब गेंदबाजी की। मेरा निजी तौर पर मानना है कि अगर कोई आगे बढ़कर शॉट खेल रहा है तो यह खराब गेंद नहीं है। अगर आपके खिलाफ क्रीज से शॉट लग रहे हैं, अगर आप पर कट शॉट खेले जा रहे हैं तो फिर अलग बात है।’ उन्होंने कहा, ‘पीट दुर्भाग्यशाली रहे। मयंक ने शानदार बल्लेबाजी की और रोहित ने भी। उन्होंने जो भी किया वह काम कर गया, यह उनका दिन था। अगर वे खराब गेंदबाजी करते तो मैं ऐसी गेंदबाजी नहीं कर पाता। सेन (मुथुस्वामी) ऑलराउंडर हैं, बल्लेबाजी ऑलराउंडर, इसलिए उनके पहले टेस्ट में उसका योगदान काफी अच्छा है, विशेषकर कड़े हालात में।’ महाराज ने स्वीकार किया कि इस प्रदर्शन में टॉस की भी कुछ भूमिका रही।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30JdqDY






0 comments:
Post a Comment