विशाखापट्टनमभारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को मेजबान टीम को मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट महज 39 रनों पर ही चटका दिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी। मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 27 रन बनाकर नाबाद हैं। देखें स्कोरकार्ड- भारत के लिए ने दो विकेट लिए हैं और रवींद्र जडेजा के हिस्से एक विकेट आया है। भारत के लिए ने 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं। मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया। दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और छह-छह छक्के लगाए। 30 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋद्धिमान साहा ने 21 रन बनाए। विराट कोहली ने 20 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने तीन विकेट लिए। वार्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने एक-एक विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2o7slKM






0 comments:
Post a Comment