Saturday, October 5, 2019

India vs South Africa: रोहित के शतकों की जोड़ी से भारत मजबूत

विशाखापत्तनम भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट के नुकसान पर 323 रनों पर घोषित कर साउथ अफ्रीका को 395 रनों का लक्ष्य दिया। साउथ अफ्रीका ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 11 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम अभी भारत के स्कोर से 384 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय एडिन मार्कराम 18 गेंदों पर तीन रन और थेयुनिस डे ब्रयून 20 गेंदों पर एक चौके की मदद पांच रन बना लिए हैं। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा को अब तक एक सफलता मिली है। जडेजा ने डीन एल्गर (2) को आउट किया। देखें स्कोरकार्ड- भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए थे। भारत दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरा था। दूसरी पारी में भारत के लिए रोहित शर्मा ने 127 रनों की पारी खेली। उन्होंने 149 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा सात छक्कों की मदद से इस मैच में अपना दूसरा शतक जमाया। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 148 गेंदों पर 81 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए। वेर्नोन फिलेंडर और कागिसो रबाडा के हिस्से एक-एक विकेट आया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ogfiH6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support