Sunday, October 6, 2019

India vs South Africa: पुरानी पिच और पुरानी गेंद से और घातक हो जाते हैं मोहम्मद शमी

विशाखापत्तनम साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत ने 203 रनों से जीत हासिल की। भारत के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद ने पांच विकेट अपने नाम किए। शमी ने पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग का बखूबी इस्तेमाल किया। इसी का नतीजा रहा कि पांच में से चार पर बल्लेबाज बोल्ड हुआ। और रबाडा भी विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच आउट हुए। इससे कहीं न कहीं पिच के मिजाज और शमी की लाइन व लेंथ के बारे में अंदाजा लगता है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इस तेज गेंदबाज के बारे में बात कर रहे थे तो उनका इशारा भी इस ओर था। रोहित ने कहा कि शमी पुरानी गेंद और इस तरह के विकेट पर गेंदबाजी के एक्सपर्ट हो चुके हैं। रोहित ने कहा कि शमी को रिवर्स स्विंग की कला मालूम है। वह जानते हैं कि जब गेंद और विकेट पुराना हो जाए तो उसका कैसे इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी पारी, शमी पड़ते हैं भारीरोहित की यह बात शमी के आंकड़ों से साबित होती है। भारत में आखिरी पारी में बल्लेबाजी करना वैसे भी आसान नहीं होता। स्पिन लेती विकेट पर रन बनाने में विदेशी टीमों को अकसर परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन शमी उसी विकेट पर रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल करते हैं। आंकड़ों की नजर से देखें तो दूसरी पारी में शमी और घातक हो जाते हैं। पुरानी गेंद और विकेट उनकी गेंदबाजी को सूट करती है। 2018 से यह तीसरा मौका है जब शमी ने मैच की आखिरी पारी में पांच विकेट लिए। किसी अन्य गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया है। इन 15 पारियों में उन्होंने 40 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनका औसत 17.70 और स्ट्राइक रेट 32.1 का रहा है। वहीं पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 16 पारियों में सिर्फ 23 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत भी कम होकर 37.56 का हो जाता है जबकि स्ट्राइक रेट भी 70.50 तक पहुंच जाता है। गेंदबाज के लिए स्ट्राइक रेट का अर्थ होता है कि वह कितनी गेंद बाद विकेट ले रहा है। भारत में चौथी पारी में पांच या अधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज
गेंदबाज आंकड़े बनाम मैदान साल
करसन घावरी 5/33 इंग्लैंड मुंबई 1977
कपिल देव 5/70 इंग्लैंड मुंबई 1981
मदन लाल 5/23 इंग्लैंड मुंबई 1981
जवागल श्रीनाथ 6/21 साउथ अफ्रीका अहमदाबाद 1996
मोहम्मद शमी 5/35 साउथ अफ्रीका विशाखापत्तनम 2019
विशाखापत्तनम में दिखाया कमालसाउथ अफ्रीका 70 रनों पर 8 विकेट खोकर संकट में थी लेकिन इसके बाद डेन पीड और मुथुसामी ने मिलकर 9वें विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। कप्तान कोहली ने इसे तोड़ने के लिए शमी को गेंद थमाई और उन्होंने पहली ही गेंद पर पीड को बोल्ड कर दिया। दो ओवर बाद उन्होंने कगिसो रबाडा को आउट कर साउथ अफ्रीकी पारी को समेट दिया। इससे पहले उन्होंने तेंबा बावुमा (0), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (13) और पहली पारी में सेंचुरी लगाने वाले क्विंटन डि कॉक (0) को बोल्ड किया था। आसान नहीं रिवर्स स्विंग रोहित ने कहा कि शमी भले ही इस कला को जान गए हों लेकिन रिवर्स स्विंग को कंट्रोल करना भी काफी आसान नहीं है। रिवर्स स्विंग के सरताज वसीम अकरम और अगर इसे सही तरह से नहीं फेंका जाए तो गेंदबाज काफी रन भी लुटा सकता है। हालांकि उन्होंने शमी की तारीफ की और कहा वह इसके एक्सपर्ट हो चुके हैं। कप्तान कोहली ने भी शमी की तारीफ करते हुए कहा कि वह दूसरी पारी में भारत के हीरो रहे। उन्होंने कहा यूं तो जीत का सेहरा बल्लेबाजों के सिर है लेकिन मैच की आखिरी पारी में शमी की बोलिंग लाजवाब रही। 23 साल बाद ऐसा मोहम्मद शमी ने विशाखापत्तनम टेस्ट की चौथी पारी में जो कारनामा किया है वैसा बीते दो दशक से भी ज्यादा वक्त से कोई भारतीय तेज गेंदबाज नहीं कर पाया है। असल में ऐसा 23 साल बाद हुआ है जब किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने घरेलू धरती पर मैच की आखिरी पारी में पांच विकेट लिए हों। इससे पहले 1996 में जवागल श्रीनाथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में पांच विकेट लिए थे। इसके अलावा करसन घावरी, कपिल देव और मदन लाल ऐसा कर चुके हैं। अश्विन ने भी हासिल किया मील का पत्थर रविचंद्नन अश्विन ने 66वें टेस्ट मैच में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। वह मुथैया मुरलीधरन के साथ सबसे कम मैचों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने मुरली से 18 पारियां अधिक ली हैं लेकिन साथ ही करीब 3000 गेंद कम फेंकी है। अश्विन अपने डेब्यू से सात साल 332 दिन बाद यहां पहुंचे जबकि मुरली को नौ साल और 9 दिन लगे थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ANOW1K
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support