Tuesday, October 1, 2019

LIVE: भारत vs सा. अफ्रीका, स्कोर & अपडेट्स

नई दिल्लीभारतीय टीम अपनी मेजबानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज (गांधी-मंडेला ट्रोफी) खेलेगी, जिसकी शुरुआत आज से विशाखापत्तनम में हो रही है। मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। तीम मैचों की यह सीरीज भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली गई। 3 मैचों की वह सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी, जिसका पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है जबकि मेहमान साउथ अफ्रीका टीम की अगुआई फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने संभाली थी। पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग- XIविराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oj8KY3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support